कानपुर। थाना चौबेपुर क्षेत्र में 7 जुलाई को हुई गोकशी की घटना के सफल अनावरण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भारतीय गौ रक्षा संघ ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए DCP पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी को सम्मानित किया।
भारतीय गौ रक्षा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जीवन सिंह रावत, संगठन मंत्री सौरव बाजपेई, महामंत्री मुन्ना हजारिया एवं जिलाध्यक्ष भरत पाण्डेय ने DCP पश्चिम से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और गोकशी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर DCP पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने कहा कि गोकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस और समाज को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।भारतीय गौ रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पुलिस की सख्त कार्रवाई से गोकशी जैसे अपराधों पर रोक लगेगी तथा समाज में कानून के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
भारतीय गौ रक्षा संघ ने चौबेपुर गोकशी कांड के सफल खुलासे पर DCP पश्चिम का किया सम्मान

