Headlines

पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर मामलों में आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसएसपी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।

Please follow and like us:
Pin Share