Headlines

कानपुर आगमन पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री जीवन सिंह रावत का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

कानपुर। भारतीय गौ रक्षा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जीवन सिंह रावत बुधवार को कानपुर पहुंचे। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर संगठन मंत्री सौरभ बाजपेई, महामंत्री मुन्ना हजारिया एवं जिला अध्यक्ष भरत पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने भारतीय गौ रक्षा संघ द्वारा गौसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा विभिन्न जिलों में संगठन के विस्तार की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री जीवन सिंह रावत ने गौ संरक्षण एवं सेवा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से गौ रक्षा के अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share