ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं का बेहतर संचालन किया जा रहा है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस. सागर ने बताया कि ग्वालियर जिले में 108 एम्बुलेंस का बेहतर संचालन किया जा रहा है जिले में 108 एम्बुलेंस की बेहतर सेवाएं आमजन को मिलें इस हेतु समय-समय पर औचक निरीक्षण 108 नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किया जाता है कुछ समय पूर्व डबरा सहित ग्वालियर की 108 एम्बुलेंस की लापरवाही की शिकायत मिली थी जिसके सम्बन्ध में राज्य कार्यालय तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजी गई थी जिस पर से एम.डी. एन.एच.एम. मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा कार्यवाही करते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली कम्पनी जय अम्बे इमरजेंसी सेवा पर 666844/- रूपये की लगायी पेनल्टी लगाई गई ,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने बताया कि 108 एम्बुलेंस संचालित करने वाली कम्पनी जय अम्बे इमरजेंसी सेवा की इन एम्बुलेंस गाड़ियों पर पेनल्टी लगाई गई उनमें डबरा बीएलएस AP39WEC3974, डबरा-1 जननी CG04NV6456, डबरा-2 जननी CG04NU9043
डीएच मुरार-3 जननी CG04NV6453 शामिल हैं।
सीएमएचओ डॉ.एम.एस.सागर ने कहा कि हम चाहते हैं ग्वालियर वासियों को समय पर बेहतर 108 एम्बुलेंस की सेवाएं मिलें इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

