इटावा। रेलवे स्टेशन के कानपुर छोर पर बुधवार शाम शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक के पास क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद किया।मृतक की पहचान उसके पुत्र चन्द्रशेखर ने संजीव कुमार (42 वर्ष) पुत्र रामदास, निवासी ग्राम नगला रामसुन्दर थाना बलरई, हाल निवासी ई-17 कचहरी कॉलोनी थाना सिविल लाइन, इटावा के रूप में की।जीआरपी पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

