इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार (अन्नू) गुप्ता के साथ जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परौली रमायन गौशाला का औचक निरीक्षण कर गौवंश की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने गौशाला में मौजूद गोवंश की संख्या, साफ-सफाई, भूसे एवं चारे की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था तथा चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कृष्णा पासवान और जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अपने हाथों से गायों को गुड़ भी खिलाया।
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है और समाज को गौवंश के संरक्षण एवं सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने गौशाला प्रबंधन को निर्देश दिए कि गायों के लिए स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक चारा, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और साफ-सुथरा वातावरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर तत्काल उसे दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गौवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वह स्वयं भी समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण करती रहेंगी।इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री हरनाथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष बासु चौधरी व अमित तिवारी, जिला मंत्री सुरेश राजपूत व प्रीति दुबे, निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, सह कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह मीडिया प्रभारी अंकित सैनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने परौली रमायन गौशाला का किया औचक निरीक्षण, गौवंश की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

