इटावा। पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा सकुशल संपन्न कर लौटे अधिवक्ता अनुभव तिवारी का शुक्रवार को जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर अनुभव तिवारी का स्वागत किया तथा उनके सफल एवं मंगलमय अमरनाथ यात्रा पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं। सभी ने बाबा बर्फानी के दर्शन को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सिद्धार्थ शंकर दीक्षित, आशीष दीक्षित, बाबू मिश्रा, अवनीश शर्मा, माता प्रसाद पाल, अक्षय पाल, योगेश पांडे, हिमांशु तिवारी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अमरनाथ यात्रा से लौटे अधिवक्ता अनुभव तिवारी का जिला कचहरी में हुआ भव्य स्वागत

