ग्वालियर 11 जुलाई। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा व्यापारिक एवं औद्योगिक संवाद आज 12 जुलाई को अपरान्ह 4.00 बजे होटल क्लार्क-इन फूलबाग रोड पर आयोजित किया गया है। कैट के जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के साथ उद्योगपतियों एवं व्यापारियो का सीधा संवाद होगा और इस अवसर पर उर्जा मंत्री प्रधुमनसिंह तोमर, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम सहित अनेक विभाग के अधिकारीगण की उपस्थिति रहेगी।
कैट द्वारा समय समय पर व्यापारियों की समस्याओं को राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के समक्ष उठाया जाता रहा है। इस संबंध में यह निर्णय लिया गया कि हर तीन माह में प्रभारी मंत्री के साथ सीधा संवाद आयोजित किया जाय जिसमें व्यापारी एवं उदयोगपति खुलकर अपनी बात रख सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से आने वाले समय बरसात के कारण कई ओद्योगिक क्षेत्रों मे जल भराव होता है जिससे व्यापारियों को अनेक असुविधाओं का सामना करना पडता है। इन सब के निर्णयकी दिशा में शीध्र पहल की जायेगी।
कार्यक्रम संयोजक आकाश जैन, अजय मंगल, सह-सयोजक श्याम शुक्ला, मीडिया प्रभारी हिमांसु छापरिया, धनराज सेवानी ने सभी व्यापारी एवं उद्योगपतियों को होटल क्लर्क-इन फूलबाग रोड पर सादर आमंत्रित किया है और अपनी समस्याओं को शासन और सरकार के समक्ष रखने का सशक्त मंच तैयार किया है।
कैट का व्यापारिक एवं औद्योगिक संवाद आज प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट होंगे मुख्य अतिथि

