इंदौर। कुंद कुंद ज्ञानपीठ एवं दिगंबर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान एवं आचार्य श्री सुनील सागर जी के सानिध्य में कालजयी विरासत और स्वर्णिम भविष्य विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।
तीन दिवसीय गोष्ठी में देश के मनीषी विद्वान और शिक्षाविद डॉ जयकुमार उपाध्ये, प्रोफेसर नलिन के प्रोफेसर राकेश सिंह, प्रोफेसर निलेश जैन, प्रोफेसर नेमिनाथ जैन एवं तारा डागा आदि विद्वान विचार व्यक्त करेंगे।
आयोजन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गोष्ठी का शुभारंभ रविवार 12 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे उदासीन आश्रम परिसर में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति डॉक्टर शिवकुमार मिश्र करेंगे। इस अवसर पर आचार्य श्री के मंगल प्रवचन भी होंगे।
आयोजन समिति के प्रमुख अमित कासलीवाल एवं डॉ अरविंद जैन ने बताया कि गोष्ठी में प्रतिदिन प्रातः 8: 30 से 10:30तक दो सत्र होंगे
गोष्ठी का समापन मंगलवार 14 जुलाई को प्रातः 8:30 बजे सांसद शंकर ललवानी के मुख्य आतिथ्य में होगा इस अवसर पर
रेनेसा विश्वविद्यालय के कुलपति स्वप्निल कोठारी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे।
आचार्य श्री सुनील सागर जी के सानिध्य में कालजयी विरासत पर त्रि दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी

