Headlines

मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के चातुर्मास हेतु सामाजिक संसद ने शुभ उदय तीर्थ बीनागंज गुना में अर्पित किया श्रीफल

इंदौर, ८ जुलाई २०२६: इंदौर दिगंबर जैन समाज के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। जैन समाज के आराध्य, जगत पुज्य परम पूज्य राष्ट्रसंत मुनि पुगवं श्री १०८ सुधासागर जी महाराज का पावन वर्षायोग (चातुर्मास) इस वर्ष मां अहिल्या की धर्म नगरी इंदौर में कराने हेतु समंग्र जैन समाज के कदम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया की आज इंदौर दिगंबर जैन सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) के नेतृत्व में समंग्र जैन समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधिमण्डल ने बीनागंज गुना पहुँचकर गुरुवर के पावन श्री चरणों में भक्तिभाव पूर्वक श्रीफल अर्पित कर इंदौर पधारने का भावभरा निमंत्रण दिया। गुरुवर इंदौर पधारों हम को तारों ” के गगनभेदी नारों और अभूतपूर्व उत्साह के साथ इंदौर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने पूज्य मुनि श्री से निवेदन किया कि वर्ष २०२६ का यह चातुर्मास इंदौर धरा पर हो, ताकि मालवा अंचल के लाखों श्रद्धालुओं को आत्म-कल्याण का सुअवसर प्राप्त हो सके। गुरुवर ने भी इंदौर समाज की इस उत्कृष्ट भावना और श्रद्धा को देखकर इंदौर चातुर्मास की प्रबल संभावना के सकारात्मक संकेत दिए हैं।श्रीफल समर्पण के इस पावन अवसर पर सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, महामंत्री हर्ष जैन एवं कोषाध्यक्ष विजय पटोदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही इंदौर जैन समाज के वरिष्ठ व प्रतिष्ठित प्रबुद्ध जन एम. के. जैन, अशोक रानी दोषी, राजेश जैन दद्दू प्रीतिपाल टोंग्या, प्रिंसपाल टोंग्या, मनीष-सपना गोधा, धर्मेंद्र जैन, आकाश कोयला, अक्षय कासलीवाल गिरीश जैन, भुपेंद्र जैन कमल जैन आदि गणमान्य जन मौजूद थे। सभी ने संयुक्त रूप से गुरु महाराज के चरणों में सामूहिक अर्घ्य समर्पित कर इंदौर आगमन की मंगल प्रार्थना की।इंदौर सामाजिक संसद के पदाधिकारियों ने बताया कि मुनि श्री के इंदौर आगमन को लेकर पूरे मालवा जैन समाज में भारी उत्साह है। यदि गुरुवर की अनुकम्पा हुई, तो इंदौर की धरा पर धर्म की वह पावन गंगा बहेगी जो यहाँ के इतिहास में अभूतपूर्व होगी। पूरा इंदौर समाज चातुर्मास की तैयारियों के लिए पूरी तरह से मुस्तैद और तत्पर है।

Please follow and like us:
Pin Share