दतिया।दतिया विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत बुधवार को एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना चिरुला क्षेत्र स्थित अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।एसडीओपी ने निर्देशित किया कि चेक पोस्ट पर की जाने वाली प्रत्येक वैधानिक कार्रवाई एवं वाहन चेकिंग की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी की जाए तथा समस्त विधिक कार्रवाई पूर्ण पारदर्शिता के साथ कैमरे की निगरानी में संपादित की जाए। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान आमजन के साथ विनम्र एवं शालीन व्यवहार रखा जाए तथा सभी आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमानुसार रोककर पूछताछ एवं जांच की जाए।उन्होंने विशेष रूप से झाँसी (उत्तर प्रदेश) एवं ग्वालियर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। यदि जांच के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक नकदी, स्वर्ण (Gold), रजत (Silver), मदिरा, मादक पदार्थ, बहुमूल्य वस्तुएँ, उपहार सामग्री अथवा अन्य किसी प्रकार की अवैध सामग्री या उसके परिवहन का मामला सामने आता है, तो उसकी विधिवत वीडियोग्राफी करते हुए नियमानुसार जब्ती एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।एसडीओपी ने उपस्थित समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन करते हुए निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी दतिया विधानसभा उपचुनाव संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं
उप-चुनाव,दतिया एसडीओपी ने चिरुला अंतरराज्यीय नाके का किया निरीक्षण,निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई के दिए निर्देश

