इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने जिला पदाधिकारियों के साथ संगठन के प्रदेश वरिष्ठ मंत्री एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता वी.के. वर्मा के पचराहा स्थित आवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पगड़ी एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेई, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा, सोमेश अवस्थी एवं महिला जिला उपाध्यक्ष अंजू वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वी.के. वर्मा ने भी सभी पदाधिकारियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि वी.के. वर्मा का संगठन के प्रति योगदान सदैव सराहनीय रहा है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी का पूरा सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित वरिष्ठ पदाधिकारी का सम्मान कर सभी पदाधिकारी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान व पदाधिकारियों ने वरिष्ठ व्यापारी नेता वी.के. वर्मा का सम्मान

