Headlines

रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी ने परेड की ली सलामी, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कराया बलवा ड्रिल का अभ्यास

इटावा – रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया । परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए ।
तत्पश्चात यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उनमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की गई, तथा उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित रखरखाव एवं कुशल संचालन हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एमटी शाखा का निरीक्षण कर वाहनों की स्थिति, रखरखाव, अभिलेखों एवं आवश्यक उपकरणों की जांच की गई तथा फायर सर्विस ऑफिस, बैडमिंटन हॉल,जिम, पुलिस क्लब को चेक किया गया, वाहनों को सदैव क्रियाशील एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए इसी क्रम में जनपद की कानून व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Please follow and like us:
Pin Share