Headlines

यूपी टेट के दूसरे दिन एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

इटावा। यूपी टेट-2026 परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच सुनिश्चित की जाए तथा नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पाए जाने पर तत्काल कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share