Headlines

डॉक्टर से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, पुलिस जांच में जुटी

इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह की सैर पर निकले एक डॉक्टर से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, जीएलपी हॉस्पिटल के डॉक्टर आर. एस. पाल रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए महेरा रेलवे फाटक के पार गए थे। वापस लौटते समय पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने उनके गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारकर उसे छीन लिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस, क्राइम ब्रांच टीम तथा पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच और चेकिंग अभियान चला रही है।

Please follow and like us:
Pin Share