Headlines

सत्र के शुभारंभ में लाइंस क्लब एलीट ने किया डॉक्टरों एवं सीए का सम्मान कर लायंस क्लब एलीट ने किया नवीन सत्र शुभारंभ

मुरैना (मनोज जैन नायक) महिलाओं की समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मुरैना एलीट द्वारा सीए एवं डाक्टरों का बहुमान कर नवीन सत्र का शुभारंभ किया ।
लायंस क्लब मुरैना एलीट ने अपने नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ विगत दिवस होटल रेडियेंट इन में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) डे के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह के साथ किया।
इस अवसर पर क्लब से जुड़े चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्यों का समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पित सेवाओं के लिए शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
सम्मानित होने वालों में लॉयन डॉ. अनुभा माहेश्वरी, लॉयन डॉ. रितु राठी, लॉयन डॉ. अनुपमा गर्ग, लॉयन डॉ. संध्या गोयल, लॉयन डॉ. अनीता तुलसानी, लॉयन डॉ. शिवानी तोमर, लॉयन सीए मिनी गर्ग तथा लॉयन सीए दिशा चावला शामिल रहे।
क्लब अध्यक्ष लॉयन अंजना शिवहरे ने कहा कि डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के ऐसे प्रेरणास्रोत हैं, जो अपनी निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान करना क्लब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब मुरैना एलीट का नया सत्र सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ प्रारंभ हुआ है।
कार्यक्रम संयोजक लॉयन कंचन चावला ने अंत में सभी सम्मानित अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में फ़ाउंडर प्रेसिडेंट लॉयन नीता बांदिल ,पूर्व अध्यक्ष लॉयन भारती मोदी ,सचिव लॉयन अनुराधा गर्ग ,कोषाध्यक्ष लॉयन अंशुल गोलस , लॉयन ज्योति मोदी ,लॉयन मयूरी गुप्ता ,लॉयन ममता बंसल ,लॉयन रश्मि सिंह, लॉयन रानी अग्रवाल ,लॉयन अनीता गर्ग ,लॉयन एकता गोयल ,लॉयन पूजा सिंघल , लॉयन मयूरी बांदिल , लॉयन सुरभी मित्तल ,लॉयन सरिता गर्ग ,लॉयन अंजना गर्ग ,लॉयन आनेही राठी ,लॉयन सिंपल गोयल , लॉयन राधा राजोरिया ,लॉयन शिखा गोयल आदि क्लब के सभी सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share