इटावा-पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं। संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा नियमित जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
जनसुनवाई में आए फरियादियों की एसएसपी ने सुनी समस्याएं

