Headlines

ढोल-नगाड़ों के साथ अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था रवाना , व्यापार मंडल ने शिव भक्तो का किया स्वागत

इटावा। अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के तत्वावधान में अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था मंगलवार को ढोल-नगाड़ों और “बम-बम भोले” के जयघोष के बीच गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। मंडल अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने बताया कि पहले जत्थे में 52 तथा दूसरे जत्थे में 63 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं।
रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भजनों की धुन पर नृत्य कर भगवान शिव के जयकारे लगाए। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला के नेतृत्व में शिवभक्तों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर व्यापार मंडल एवं अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के कई पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share