Headlines

सदर तहसील में बड़ा हादसा, लेंटर गिरने से मजदूर की मौत, दूसरा घायल

इटावा। सदर तहसील परिसर में पुरानी जर्जर एवं कंडम भवन को तोड़ते समय लेंटर अचानक गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए जिसमे एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों की मदद से तत्काल राहत कार्य शुरू कर दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर साहिल पुत्र राजू खान निवासी मेवाती टोला बर्फ टीला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे मज़दूर शोएब पुत्र छोटे खान निवासी मेवाती टोला को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रशासन ने मलबा हटाने का कार्य भी शुरू कराया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायल मजदूरों के परिवारों में कोहराम मच गया और परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे इसके अलावा मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन के के मिश्रा पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुचे। मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को ले जाने नही दे रहे थे। हाजी गुडडू मंसूरी व पुलिस के काफी समझाने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

Please follow and like us:
Pin Share