Headlines

” का करूँ पड़ोसिन गुईयां री मोये मिले शराबी सइयाँ “”

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में मादक द्रव्य, तंबाखू एवं शराब बन्दी कार्यक्रम के तहत् सहायक संचालक, शशि करण इक्का, हैड क्लर्क अशोक शाक्य के मार्गदर्शन शासकीय कला पथक दल प्रमुख ज़ाकिर हुसैन के नेतृत्व में श्योपुर जिले के सुदूर आदिवासी बाहुल्य बड़ौदा विकास खंड के ग्राम चंद्रपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम की गरिमामई प्रस्तुति दी गई. छतरपुर के कलाकार अजय खरे, कैलाश खरे, दतिया के मुरारी लाल, मुरैना के राकेश श्रीवास्तव, सुशील कुमार ने गीत, संगीत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आदिवासी समुदाय को शराब से होने वाले नुकसान और हानि से सचेत किया और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की नसीहत दी कार्यक्रम की उपस्थित लोगों ने सराहना की और नशा नहीं करने की बात कही.

Please follow and like us:
Pin Share