Headlines

सपा कार्यालय में रामगोपाल का मनाया जन्मदिन

इटावा। सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव/सांसद राज्यसभा प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन प्रदीप शाक्य बबलू जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया, एवं उनकी शतायु होने की कामना की। तत्पश्चात भामाशाह की जयंती पर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक भरथना राघवेंद गौतम, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया, सपा प्रदेश सचिव के.पी. शाक्य, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संतू , उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, अनिल प्रताप यादव, आशीष राजपूत, उत्तम सिंह प्रजापति, अनवार हुसैन, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, संगीता राजपूत, प्रवीण कुशवाहा, सभासद शफी अहमद बालक, उमेश राजपूत डुल्ले, डॉक्टर जय सिंह चौहान, रामनरेश यादव, आदित्य गोविंद यादव, नरेंद्र पाल, फरहान शकील, राजीव चंदेल सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share