Headlines

फिरोजाबाद जैन मिलन मुख्य शाखा का अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह

फिरोजाबाद-भारतीय जैन मिलन मुख्य शाखा, फिरोजाबाद (क्षेत्र संख्या–17, शाखा–204) का अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह को गर्ग होटल,में अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में जैन समाज के वरिष्ठजनों, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरांगना नीता जैन मुख्य अतिथि वीर प्रदीप जैन (पी.पी.), गौरव अतिथि वीर विनोद कुमार जैन (मिलेनियम साहब) तथा अधिष्ठापन अधिकारी क्षेत्रीय मंत्री अतिवीर अरविंद जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिष्ठापन अधिकारी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाते हुए संगठन की मर्यादा, सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े नए वीर बंधुओं को भी सभी की उपस्थिति में जैन मिलन की सदस्यता एवं संगठन की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का शुभारम्भ परी जैन द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ, जिसने पूरे सभागार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत कर दिया।समारोह के मुख्य वक्ता पंडित सौरभ शास्त्री ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में भारतीय जैन मिलन के इतिहास, उद्देश्य एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन मिलन समाज को संगठित करने, सेवा कार्यों को गति देने तथा युवा पीढ़ी में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कार विकसित करने वाला एक सशक्त संगठन है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।इसके उपरांत ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन, चित्र अनावरण, मंच उद्घाटन, अतिथि सम्मान एवं अधिष्ठापन समारोह की सभी औपचारिकताएँ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुईं। समारोह में विभिन्न पुण्यार्जक परिवारों, सहयोगकर्ताओं एवं उपहार प्रदाता परिवार का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर मयंक जैन (माइक्रोटेक) ने अत्यंत कुशल, प्रभावशाली एवं व्यवस्थित ढंग से किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने सराहना की।अंत में अध्यक्ष वीर राजेश कुमार जैन (आइडिया) ने सभी अतिथियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, समाजबंधुओं, पुण्यार्जक परिवारों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने स्नेहभोज ग्रहण किया तथा आयोजन की भव्यता, अनुशासित व्यवस्था एवं आत्मीय आतिथ्य की मुक्त कंठ से सराहना की।

Please follow and like us:
Pin Share