इटावा। मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने नई शहर चौकी, रामगंज चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा एवं बाइस ख्वाजा सहित जुलूस मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं निर्देश दिए गए। डीएम व एसएसपी ने कहा कि मुहर्रम जुलूस का शांतिपूर्ण एवं सकुशल संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह, कोतवाल प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

