Headlines

मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम व एसएसपी ने जसवंतनगर में किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

इटावा। मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना जसवंतनगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने जुलूस मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, थानाध्यक्ष जसवंतनगर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share