Headlines

इटावा सफारी में धूमधाम से मनाया शेरनी रूपा और सोना का जन्मदिन

इटावा। इटावा सफारी पार्क में शुक्रवार को शेरनी रूपा और सोना का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। दोनों शेरनियों का जन्म 26 जून 2019 को शेरनी जेसिका एवं बब्बर शेर मनन की मेटिंग से हुआ था। इनके साथ एक अन्य शावक भरत का भी जन्म हुआ था।
सफारी प्रशासन के अनुसार, शेरनी रूपा ने 21 अप्रैल 2025 को बब्बर शेर कान्हा के साथ मेटिंग के बाद चार शावकों को जन्म दिया था। शुरुआती दिनों में दो शावकों की मृत्यु हो गई, जबकि शेष दो शावकों को विशेष देखभाल के लिए निओनेटल हाउस में रखा गया। बाद में एक नर शावक को भी नहीं बचाया जा सका, लेकिन मादा शावक ‘क्रूपा’ को सुरक्षित बचा लिया गया।
वर्तमान में शेरनी रूपा और उसकी मादा शावक क्रूपा को कान्हा निवास में पास-पास रखा गया है। पर्यटकों को क्रूपा की चंचल गतिविधियां काफी आकर्षित कर रही हैं। वहीं, शेरनी नीरजा के अर्धवयस्क शावकों को भी जल्द ही क्रूपा के साथ रखने की तैयारी की जा रही है।
उधर, शेर कान्हा के साथ मेटिंग के बाद संभावित गर्भधारण के मद्देनजर शेरनी सोना को ब्रीडिंग सेंटर में स्थानांतरित कर उसकी विशेष देखभाल की जा रही है

Please follow and like us:
Pin Share