ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि पैथोलॉजी लैब एवं पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर जिनका पंजीयन/पंजीयन नवीनीकरण की वैधता दिनांक 31.03.2026 को समाप्त हो चुकी है एवं जिनके द्वारा पंजीयन नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया है, उन संस्थानों को पंजीयन /नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था लेकिन कुछ पैथोलॉजी लैब एवं पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटरों द्वारा पंजीयन एवं नवीकरणीय नहीं कराया।
अतः म.प्र. उपचर्य तथा रूग्णोपचार संबंधी संस्थानों (रजिस्ट्रेशन तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 तथा नियम 1997 यथासंशोधित विधेयक 2008 एवं 2021 की धारा 3 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए निम्नलिखित 22 पैथोलॉजी लैब / पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटरों का पंजीयन व लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।
इनके हुते पंजीयन निरस्त:-
1 -प्रथम एण्ड्रोलॉजी लैब, एच.आई.जी. 203, माधव नगर, अपोलो हॉस्पिटल के पास, ग्वालियर
2 – परिध हॉस्पिटल पैथोलॉजी, 111–112, कैलाश विहार सिटी सेंटर ग्वालियर
3 – वसुधा डायग्नोस्टिक सेंटर, 89, मुरार मार्केट ग्वालियर
4- बी केयर डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब, मुल्तान नगर अपार्टमेंट, साईट नं. 1 सिटी सेंटर ग्वालियर
5 – माँ पीताम्बरा पैथोलॉजी लैब, रतन लाल अपार्टमेंट, गीता कॉलोनी, ग्वालियर
6- एस एस लैब कलेक्शन सेंटर, वार्ड नं 19, गीता टॉकीज रोड, डबरा ग्वालियर
7- एसएस लैब कलेक्शन सेंटर, ठाकुर नर्सिंगहोम के सामने माधोगंज, लश्कर ग्वालियर
8- जय झलानी कलेक्शन सेंटर, अंधरगंज, पेट्रोल पंप के सामने, हुजरात कॉलोनी, 7 नंबर चौराहा मुरार ग्वालियर
9- खण्डेलवाल कलेक्शन सेंटर, पेट्रोल पंप के पास, 2 पटेल नगर, सिटी सेंटर ग्वालियर
10- डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर, स्टेट बैंक के पास, कंचनपुर जिला ग्वालियर
11- पीतम डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर, लश्कर गांधी रोड ग्वालियर
12- मयूर डायग्नोस्टिक सेंटर, सी.आर.एल. डायग्नोस्टिक प्रा.लि., 117-बी, शिवपुरी रोड, ग्वालियर
13- श्री हेल्थ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर, मुरार, ग्वालियर
14- टाटा 1 एमजी डायग्नोस्टिक प्रा.लि. कलेक्शन सेंटर, लक्ष्मीगंज ग्वालियर
15- डॉक्टर डायग्नोस्टिक सेंटर, विन्स पैथोलॉजी लैब, ए.बी. रोड, ग्वालियर
16- स्वस्तिक डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर, रेलवे पुल के पास, ग्वालियर
17- शुभ दीप एवं कलेक्शन सेंटर, ग्वालियर
18- विशाल डायग्नोस्टिक सेंटर, ग्वालियर
19- डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर, ग्वालियर
20- फार्मा आर्ट सी.एम.सी. एवं पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर, ग्वालियर
21- शीतल पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर, ग्वालियर
22- शीतल पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर, मित्तर नगर ग्वालियर

