जिला क्षय केन्द्र में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की हुई समीक्षा

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है।
बुधवार दिनांक 29 अप्रैल 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव के निर्देश पर डॉक्टर प्रबल प्रताप सिंह द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा जिला क्षय केन्द्र पर की गई , जिसका प्रमुख उद्देश्य 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफलता पूर्वक क्रियान्वित करना था, टी.बी. मरीजों के नोटिफिकेशन ग्वालियर जिले में संतोषजनक है , परन्तु ब्लॉक हस्तिनापुर में इस तिमाही में मात्र चार मरीजों का नोटिफिकेशन हुआ है जो की बहुत निराशाजनक है इस पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर श्री देवेश दीक्षित से डॉक्टर प्रबल प्रताप सिंह ने नाराजगी जाहिर की गई एवं उन्हें कार्य में सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
सभी टीबी कर्मचारियों को निक्षय मित्र बनने हेतु समाज के सम्माननीय नागरिकों को संपर्क कर प्रोत्साहित करने को कहा गया जिससे वह टीबी मरीजों को सामाजिक भावनात्मक सहयोग, जांचों में सहयोग एवं पोषण आहार प्रदान करने अग्रसर हों और टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने में सहयोग प्रदान करें।
सभी कर्मचारियों से निक्षय पोर्टल पर आज दिनांक तक की टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जानकारी निक्षय पोर्टल पर एक सप्ताह में इंद्राज किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
डॉ प्रबल प्रताप द्वारा सभी टीबी कर्मचारी को अपने क्षेत्र में आने वाले प्राइवेट एक्स-रे संस्थाओं से संपर्क कर उनकी जानकारी निक्षय पोर्टल पर इंद्राज करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए एवं यदि कोई प्राइवेट एक्स-रे संस्थान संभावित टीबी मरीजों की जानकारी आवश्यक समझाइश देने के बावजूद निक्षय पोर्टल पर नहीं इंद्राज करता है तो आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
प्राइवेट एक्स-रे संस्थाओं को इस कार्य में आवश्यक समन्वय हेतु नजदीकी टीबी यूनिट पर एस टी एस तथा जिला क्षय केंद्र पर संपर्क करने को कहा।

एस.टी.एस. के संपर्क नंबर:-

1 मुरार क्षेत्र श्री पंकज माहौर 97707 33929

2 हजीरा क्षेत्र श्री जितेंद्र उपाध्याय 98265 03719

3 पुरानी छावनी क्षेत्र श्री सुनील यादव 90395 66370

4 माधव डिस्पेंसरी के नजदीक क्षेत्र श्री पुष्पेंद्र सेंगर
98066 86464

5 मेडिकल कॉलेज, चंद्रबंदिनी नाका क्षेत्र श्री मोहन सिंह
81092 66377

6 डबरा श्री अरविंद मौर्य 97135 84884

या जिला क्षय केंद्र पर 94798 73814। इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं ।
डॉ. प्रबल प्रताप द्वारा सभी कर्मचारियों एवं डेवलपमेंट पार्टनर को टीबीमुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु समर्पित होकर कार्य करने को कहा गया।

Please follow and like us:
Pin Share