बड़ोनी (दतिया)। जनगणना 2027 के तहत बड़ोनी तहसील में चल रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। क्षेत्र में कार्य हेतु रवाना होने से पहले सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को न केवल नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, बल्कि जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की भी शपथ दिलाई गई।
यह प्रशिक्षण जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के दिशा-निर्देश एवं जनगणना अधिकारी बृजेंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया, जिसमें तहसीलदार संजीव तिवारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नशा मुक्ति की शपथ जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नशा मुक्त भारत अभियान एवं फील्ड ट्रेनर शैलेंद्र खरे द्वारा दिलाई गई, जबकि जनगणना की शपथ फील्ड ट्रेनर ऋषिराज मिश्रा द्वारा दिलाई गई। दोनों ने प्रतिभागियों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
नशा मुक्ति व जनगणना शपथ के साथ प्रगणक-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

