Headlines

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी सिटी ने की समीक्षा बैठक

इटावा। यातायात माह नवंबर के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने ZFD स्कीम के अंतर्गत जनपद के आठ क्रिटिकल थानों की क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों के प्रभारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की।गोष्ठी में जसवंतनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, इकदिल, बकेवर, सैफई, चौबिया, भरथना एवं ऊसराहार थानों की टीमों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली गई। एसपी सिटी ने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर प्रभावी निरोधात्मक उपाय अपनाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक यातायात संजय सिंह सहित यातायात पुलिस टीम मौजूद रही।

Please follow and like us:
Pin Share