Headlines

ई-रिक्शा के लिए लागू हुई कलर कोडिंग व्यवस्था, तीन रंगों में बांटे गए रूट

इटावा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस ने ई-रिक्शा संचालन को लेकर नई पहल की है। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बबीता सिंह ने शनिवार को ई-रिक्शा कलर कोडिंग अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित रूटों की चेकिंग कर ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारण की कार्यवाही की गई।अभियान के तहत नगर क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा के लिए तीन अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। इनकी पहचान लाल, पीले और हरे रंग से होगी।तीन रंगों में निर्धारित किए गए रूट
लाल रंग (रूट संख्या-1): रेलवे स्टेशन से चौधरी पंप तिराहा, बस स्टैंड, पक्का बाग, रामलीला रोड, गाड़ीपुरा चौराहा, नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, साबितगंज तिराहा, रामगंज चौराहा और तकिया तिराहा होते हुए चौधरी पंप तिराहा से रेलवे स्टेशन तक।पीला रंग (रूट संख्या-2): रेलवे स्टेशन से पक्का तालाब चौराहा, सीओ सिटी चौराहा, पचराहा, टीटी तिराहा, लोहन्ना चौराहा, साईं धर्म कांटा, सरैया रोड और एसएसपी चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन तक। इसके अलावा एसएसपी चौराहे से सेंट मैरी स्कूल और आईटीआई चौराहा होते हुए पीएसी तक।
हरा रंग (रूट संख्या-03): रेलवे स्टेशन से भथाना चौराहा, बसरेहर रोड, विजय नगर, पचावली रोड तथा भथाना रोड तक।एसपी बबीता सिंह ने ई-रिक्शा स्वामियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित कलर कोड के अनुसार अपना रूट चयनित करें और निर्धारित प्रारूप में समस्त विवरण भरकर पुलिस लाइन परिसर स्थित यातायात कार्यालय में तत्काल जमा कराएं।पुलिस के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य ई-रिक्शा के अनियंत्रित संचालन पर अंकुश लगाना, निर्धारित मार्गों पर संचालन सुनिश्चित करना और शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाना है।

Please follow and like us:
Pin Share