Headlines

वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर एसपी सिटी ने परखी व्यवस्थाएं

इटावा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटा है। इसी क्रम में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सेंटर परिसर में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, काउंसलर रूम को सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने तथा सेंटर के प्रवेश मार्ग की सड़क को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।एसपी सिटी ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में आने वाली महिलाओं को सुरक्षित, सहज और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान महिला थानाध्यक्ष आकांक्षा सिंह मौजूद रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share