इटावा -नारायन काॅलेज ऑफ साइंस एण्ड आटर्स के विशाल प्रांगण में बाल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रधानाचार्य डाॅ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने समस्त अध्यापक एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में पं0 जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की।बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय मे एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें अध्यापक-अध्यापिकाओं ने छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर अध्यापक-अध्यापिकाओं ने समूह गान भी प्रस्तुत किया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं को भारतीय पारम्परिक खेलों में प्रतिभाग कराया गया जिसमें ‘घोड़ा पछाड़ खाई’ ‘रस्साकशी’ ‘लगोरी’ आदि खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया तथा उन खेलों का आनन्द लिया जो अब भुलाए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त छात्राओं के लिए इण्टर हाउस बास्केट बाॅल कम्पटीशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें डिसिप्लिन हाउस की टीम विजेता रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाॅ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बाल दिवस के रूप में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है, नेहरू जी को बच्चों से अपार प्रेम व लगाव था, बच्चे भी उनसे बहुत प्रेम करते थे, इस वजह से बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते हैं। उन्होंने बताया कि पं0 नेहरू प्रधानमंत्री के रूप में भारत के शिरोमणि थे उनकी उदारता ही आज भारत के प्रत्येक नागरिक के हृदय में बसी हुई है। साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्य ने चाचा नेहरू की स्मृति में बच्चों को कविता सुनाई और बताया कि पं0 नेहरू ने देश को आजाद कराने में क्रांतिकारियों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बच्चों के प्रति उनके अपार स्नेह को याद करके ऐसा लगता है कि चाचा नेहरू आज भी हमारे बीच में हैं। हम सब उनके पद चिन्हों पर चलकर देश सेवा करेंगे तथा उनकी बताई हुईं प्रत्येक बातों को हृदय में समायोजित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने पं0 नेहरू के अपनी पुत्री इंदिरा को जेल से लिखे गये पत्रों का भी विवरण दिया।
चिल्ड्रन डे पर डा0 श्रेता तिवारी, निदेशिका नारायन गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने कहा कि बच्चे भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं। नारायन कालेज सदैव उनकी उन्नति एवं प्रगतिशील शिक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने इण्टर हाउस बास्केट बाल कम्पटीशन की विजेता टीम को अनेकोनेक शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय काॅर्डिनेटर श्रीमती उरूसा रिज़वान, सी.सी.ए. इंचार्ज ऋतु कनौजिया, टोनी साइमन, यादवेन्द्र पाल सिंह, अवधेश जानसन, कृष्णा त्रिवेदी तथा सुमित यादव आदि सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रत्येक छात्र-छात्राओं को चाॅकलेट वितरित की गई तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिये आशीर्वाद भी दिया गया।
नारायन काॅलेज में पारम्परिक खेलों के साथ मनाया बाल दिवस

