दतिया,स्वास्थ्य शिविर में 70 मरीजों की हुई निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच,डॉ. हेमंत जैन ने दिए सेहत के टिप्स

दतिया। स्थानीय विद्या विहार कॉलोनी स्थित डॉ. हेमंत जैन क्लिनिक पर रविवार को ‘विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से फैटी लिवर की पहचान के लिए निःशुल्क फाइब्रोस्कैन टेस्ट किया गया।जिसका 70 मरीजों ने लाभ उठाया।मेडिसिन विभाग (जीएमसी दतिया) के सह प्राध्यापक डॉ. हेमंत कुमार जैन ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें कोलेस्ट्रॉल,मधुमेह और इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ी सावधानियां बताईं। डॉ. जैन ने बताया कि खान-पान में सुधार और समय पर जांच कराकर लिवर संबंधी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में अनिल शाक्य , मयंक पुरोहित , धीरज ढींगरा , सोनू कुशवाहा और नरेंद्र कुशवाहा , और जीतू का सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Pin Share