उनाव थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

दतिया। दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे व एसडीओपी पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव के अप.क्र. 60/2026 धारा- 64(2), 70(1),87,351(2), 127(2), 64(2)M BNS में फरार आरोपी शिवम कमरिया पुत्र राजीव कमरिया निवासी परासरी थाना उनाव जिला दतिया को थाना उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार।दरअसल 22 अप्रैल को पीडिता ने आरोपी शिवम कमरिया के विरुद्ध जबरजस्ती अपनी मोटरसाइकिल से ले जाकर पीडिता के साथ जबरदस्ती गलत काम करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट की थी जिस पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना दिनाँक 24 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर से आरोपी शिवम कमरिया पुत्र राजीव कमरिया निवासी परासरी थाना उनाव जिला दतिया को झांसी-उनाव रोड पुल के पास से गिरफ्तार किया, जेआर पर न्यायालय दतिया पेश किया गया है।उपरोक्त कार्यवाही में-उनि. यतेंद्र भदौरिया थाना प्रभारी उनाव, प्र आर आदित्य शर्मा, प्रआर. मुकेश सगर, आर. मोहित, आर.दर्शन यादव, आर. भूपेंद्र सिहं, आर. दीपांशु, आर विपिन की सराहनीय भूमिका रही है।

Please follow and like us:
Pin Share