बानमोर हाईवे रोड पर ई रिक्शा के अस्थाई स्टैंड के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति

बानमोर हाईवे रोड पर ई रिक्शा के अस्थाई स्टैंड के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां बता दें कि हाईवे रोड माधवराव सिंधिया मार्केट से लेकर पुलिस थाने तक 50 से अधिक ई रिक्शा तथा टू शीटर बाहन रोजाना रोड पर सुबह 8:00 से रात्रि 7:00 बजे तक खड़े रहते हैं । ई रिक्शा चालकों का कहना है कि नगर परिषद तथा पुलिस ने कई बार मांग करने के बावजूद भी हमारे स्टैंड के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है। मजबूरी में हमको अपने-अपने वाहन हाईवे रोड पर खड़ै करने पड़ रहे हैं। क्योंकि पार्थ कंपनी द्वारा राहगीरों के आने जाने के लिए छोड़ी गई 10 फुट की सर्विस लाइन पर हाथ ठेले वालों ने अपना-अपना कब्जा बना रखा है।इस बारे में जन सेवक रामदेव शर्मा का कहना है कि हाईवे रोड पर लग रही ई रिक्शा चालकों के लिए जब तक कोई स्थाई स्टैंड की व्यवस्था नहीं होती तब तक 10 फुट की सर्विस लाइन की रोड पर हाथ ठेले वालों को नाले पर खड़े कराते हुए उनकी व्यवस्था कराई जाए। इस बारे में नगर परिषद सीएमओ नरेश सेमिल का कहना है कि उनके पास सरकारी जगह न होने के कारण उनकी व्यवस्था नहीं कराई जा सकती।

Please follow and like us:
Pin Share