अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतो में किया गया विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन

भिण्ड 14 अप्रैल 2026/डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर भिंड जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और श्पंचशीलश् सिद्धांतों के स्मरण के साथ हुई।
प्रमुख रूप से रही गतिविधियां
पोषण पखवाड़ा- ग्राम सभाओं में ’पोषण पखवाड़ा’ के तहत ग्रामीणों को कुपोषण मुक्त पंचायत बनाने की शपथ दिलाई गई और मोटे अनाज (श्री अन्न) के लाभ बताए गए।
ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भिण्ड जिले की फूप, अटेर, लहार और गोहद सहित सभी जनपद पंचायतो में पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आगामी विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया।
सामाजिक समरसता- सभाओं में सामाजिक एकता और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया। इन ग्राम सभाओं ने न केवल शासन की योजनाओं को जमीन पर उतारा, बल्कि ग्रामीण विकास में जन-भागीदारी का एक नया उदाहरण भी पेश किया।

Please follow and like us:
Pin Share