भिण्ड 13 अप्रैल 2026/ कलेक्टर भिण्ड ने शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास और शासकीय महाविद्यालयीन स्तर कन्या छात्रावास भिण्ड का औचक निरीक्षण किया। छात्रावासों की व्यवस्थाओं को देखते हुए कलेक्टर ने कक्षों, डायनिंग रूम, किचन और शौचालयों की सफाई का जायजा लिया। छात्रों से सीधे बातचीत कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली और मौके पर ही वार्डन को कमियों को दूर करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकांश व्यवस्थाओं को संतोषजनक नहीं पाये जाने और सफाई की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने वार्डन को साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और रखरखाव में तत्काल सुधार लाने के आदेश दिए। विशेष रूप से कक्षों की सफाई, डायनिंग रूम व किचन की स्वच्छता पर जोर दिया। छात्रावासों में वॉटर कूलर लगवाने और हर जगह कूड़ादान रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विभाग अधिकारियों एवं वार्डन को सभी कमियों को दूर करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देशित कर कहा कि “छात्रावास छात्रों का दूसरा घर है। यहां की व्यवस्थाएं शत-प्रतिशत बेहतर होनी चाहिए। सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया। साथ परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बालक एवं कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण

