दतिया।शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में 13 अप्रैल 2024 को शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन सम्मेलन जिसको माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया गया का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के समक्ष किया गया।साथ ही शासन निर्देशित नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत प्रथम चरण के कार्यक्रमों काआयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुआ जिसमें जिले की प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं ध्यान कोच, सेवानिवृत्त प्राचार्य माध्यमिक विद्यालय डॉ. अनीता शर्मा द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन वंदन के साथ हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जयश्री त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को इस जागरूकता अभियान से जुड़ने तथा इसके प्रचार प्रसार करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि भारतीय संकल्पना में स्त्री पुरुष में कोई भेद नहीं यहां अर्धनारीश्वर की संकल्पना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में उच्च मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने, भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने तथा अपने आस पास के क्षेत्र में महिला शसक्तीकरण हेतु काम करने का संदेश दिया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपिका ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रतिभा पाण्डेय विभागाध्यक्ष हिंदी ने किया। कार्यक्रम में संजय रावत जिला खेल युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे महिला पुरुष दौड़, शतरंज, बैडमिंटन आदि का आयोजन खेल प्रभारी डॉ. मुकेश गुर्जर के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस के पाण्डेय, डॉ सीमा सिंह, डॉ. रजनी, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. छाया राहुल, डॉ. अभय राहुल, डॉ के एस दादोरिया, डॉ एस आर लाहौरिया, डॉ भगवान सिंह, डॉ. चारु सिंह, डॉ. इंदु, डॉ. अनुराधा समाधियां, श्री आशीष दीक्षित तकनीकी सहायक सहित समस्त महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, एन सी सी इकाई एवं इको क्लब एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।
पीजी कॉलेज दतिया में हुआ नारी शक्ति वंदन पखवाड़े का आयोजन

