दतिया।मुरैना में रेत माफिया द्वारा वन रक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या के बाद दतिया में वन विभाग ने भावभीनी श्रद्धांजली दी,दो मिनट का मौन रखकर मौन विरोध दर्ज कराया।सोमवार को दतिया वन मंडल कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए,दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।इस दौरान उप-वन अधिकारी प्रिती शाक्य, गोराघाट रेंजर सतेंद्र सिंह धाकड़ सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।जानकारी के अनुसार 8 मार्च की सुबह वन रक्षक हरकेश गुर्जर अपनी टीम के साथ रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए गए थे। इसी दौरान माफियाओं ने उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उप-वन अधिकारी प्रिती शाक्य ने कहा कि यह भावभीनी श्रद्धांजली दो मिनट का मौन रखकर शहीद वनरक्षक हरकेश गुर्जर को न्याय दिलाने और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। उन्होंने ने बताया कि बीती 8 मार्च को सुबह अपनी वन विभाग की टीम के साथ रेत माफिया ओर कार्यवाही करने गए वनरक्षक की रेत माफिया के द्वारा ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई।हत्या के विरोध में और वनरक्षक हरकेश गुर्जर को श्रद्धांजली देने वन विभाग के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कि गई।यह श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया और दिवंगत आत्म को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। वन विभाग के शहीद वन रक्षक हरकेश गुर्जर को इंसाफ और उसकी आत्म शांति हेतु शौक सभा रखी गई। शाहिद हरकेश गुर्जर मुरैना वन मंडल अंतर्गत अम्बा परिक्षेत्र में कार्यरत थे एवम् अपने कर्तव्य के प्रति अत्यंत सजग निष्ठावान थे।
मुरैना में रेत माफिया द्वारा वन रक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या,दतिया में वन विभाग ने भावभीनी श्रद्धांजली दी,दो मिनट का मौन रखकर मौन विरोध दर्ज कराया,

