संचारी रोग एवं मच्छरों की रोकथाम हेतु करेंगे हर कारगर उपाय : शरद बाजपेयी

इटावा-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ सभासद एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी मच्छरों की रोकथाम के लिए एक सजग प्रहरी की तरह एवं गम्भीरता से काम करते हुए 23 फरवरी को नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ को फागिंग शुरू कराने हेतु पत्र दिया था लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया तब उन्होंने 13 मार्च को फिर पत्र दिया, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ ने कोई ध्यान नहीं दिया, तब संचारी रोग की रोकथाम हेतु शासन के आदेश पर एक अप्रैल से फॉगिंग शुरू कराई गई , भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने पुराना शहर के विभिन्न मोहल्लों में शनिवार शाम 3:30 बजे से 6 बजे तक छोटी व बड़ी दोनों फागिंग मशीन से शाहगंज, उझैदी, चौखर कुआं, वैरुन पंसारी टोला, हुई गंज, राजागंज, सी ओ चौराहा, सी ओ आफिस, राजागंज हाता, गाड़ीपुरा चूड़ी बाजार, लालपुरा आंशिक, अकालगंज, कटरा टेक चंद्र, पचराहा, छैराहा, कुंज गली, अकालगंज गौड़ा, कुंज फाटक आदि मुहल्लों में दवा का छिड़काव कराया।भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि संचारी रोग एवं मच्छरों की रोकथाम करना हमारी प्राथमिकता में है, इसकी रोकथाम हेतु हर कारगर उपाय किए जाएंगे क्योंकि मच्छरों से डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियां फैलती है इसलिए फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव कराया है और यह निरंतर जारी रहेगा साथ ही ऐंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी लगातार करा रहा हूं जो लगातार जारी रहेगा, आपकी सजगता और सहयोग से ही क्षेत्र साफ सुथरा होगा, लेकिन कुछ लोग बार-बार निवेदन करने के बाद भी सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं मैं उन सभी व्यक्तियों से एक बार फिर से निवेदन करना चाहता हूं कि सड़कों पर कूड़ा न फेंके, कूड़ा कूड़े गाड़ी में ही डालें। पानी को भी एकत्रित न होने दें। मेरे लिए सदैव जनता की सेवा एवं इटावा का विकास ही सर्वोपरि है और हमेशा रहेगा, मैं सदैव आपके साथ हूं इसलिए आप भी मेरा सहयोग कीजिए।इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश, लक्ष्मण प्रसाद, राहुल, उमेश दिवाकर, जीशान, कुलदीप राजपूत, बंटी जैन, राहुल, आदि लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share