व्यापारी का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी को भिजवाएंगे जेल-राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल

इटावा-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था आज तक की सभी सरकारों में सर्वश्रेष्ठ है। आज किसी व्यापारी को किसी गुंडे बदमाश माफिया से डर नहीं है। कोई चौथ वसूली नहीं होती है। अब उद्योग और व्यापार के विकास में कोई बाधा भी नहीं है। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निवेश मित्र एक ऐसा ऐप है जिसमें किसी भी समस्या का समाधान तत्काल प्राप्त होता है। इसके अलावा उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की बैठकें नियमित हो रही हैं। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ लगातार सक्रिय ढंग से काम कर रहा है। अंग्रेजों के जमाने के कानून अब समाप्त कराने की बारी है। चाहे वो बांट माप के हों, सैंपलिंग के हों या अनावश्यक सर्वे छापे के हो इन सब पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अपना मांग पत्र मुख्यमंत्री को देगा।संदीप बंसल ने कहा ऑनलाइन कारोबार पर निर्णय करने के लिए स्वदेशी व्यापारी जुटान को प्रभावी बनाया जाएगा स्वदेशी जागरण मंच के साथ सहयोग करते हुए प्रदेश और देश को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, स्वदेशी इस्तेमाल किया जाएगा और अपने घर में ऑनलाइन सामान नहीं मंगाया जाएगा। ऑनलाइन पर नियामक आयोग बनवाने के लिए अतिशीघ्र, सोलह सत्रह मई को लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी जुटान का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बबलू महिंद्रा को जिला संरक्षक पद पर मनोनीत करते हुये।इस अवसर पर 3 सितंबर को संगठन की स्थापना दिवस पर व्यापारी महाकुंभ राजधानी लखनऊ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बंसल ने बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकलौता ऐसा संगठन है जिसके प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जो सभी जनपदों में आयोजित किये जाते हैं जिसमें 26 जून प्रेरणा दिवस, 9 जून सेवा संकल्प दिवस,29 जून व्यापारी कल्याण दिवस, 3सितंबर संगठन का स्थापना दिवस, व्यापारी दिवस 10 नवंबर दत्तोपठ, ठेंगड़ी के जन्म जयंती और 12 दिसंबर समर्पण दिवस के रूप में आयोजित होता है। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में 63 जनपदों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। लगभग ढाई सौ से अधिक व्यापारी प्रतिनिधि कार्यसमिति बैठक में उपस्थित रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बताया कि प्रदेश से आने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में सीतापुर से वरिष्ठ महामंत्री शोभित टंडन, रायबरेली से युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, लखनऊ से महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, बाराबंकी से प्रदेश महामंत्री संगठन अनुपम अग्रवाल प्रदेश मंत्री सुल्तानपुर से हिमांशु मालवीय बदायूं से सतपाल गुप्ता, कन्नौज से अनिल गुप्ता, मेरठ से कुलदीप गुप्ता, बागपत से भूपेश बब्बर, सोनभद्र से धीरेंद्र जायसवाल, चंदौली से राकेश शर्मा, रायबरेली बछरावां से ओमिक सोनी, लखनऊ से अनुज गौतम शुभम मौर्या, संजय ने निधि अग्रवाल औरैया से सुधीर पोरवार, प्रयागराज से अनिमेश अग्रवाल, शाहजहांपुर से गोल्डी सिंह, नरेन्द्र शुक्ला, देवेश गुप्ता, फिरोजाबाद से घनश्याम गुप्ता, संभल से प्रेम ग्रोवर शाहआलम मंसूरी जनपद बस्ती से राधेश्याम कमला पुरी जनपद फर्रुखाबाद से उमेश गुप्ता, सत्यनारायण वर्मा
सहित सैकड़ों व्यापारी नेता उपस्थित रहे।इस अवसर पर इटावा जनपद के प्रमुख पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष जागेश्वर अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन जिला जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, डॉ०हरिशंकर पटेल नगर प्रभारी संजय वर्मा जिला उपाध्यक्ष संतोष वर्मा,लल्लू वारसी युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, युवा महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह, जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद,महिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा,मुख्य संरक्षक बबलू महिंद्रा प्रदीप तिवारी, शुशीला राजावत,वर्षा दुबे, अंजू यादव,यामीन रिंकू चौधरी,वसीम राईन, सिम्मी खान,प्रिंस राठौरआकाश वर्मा,अशोक कुशवाह सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share