इटावा। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल ऋषभ देव एवं अधिशासी अभियन्ता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखण्ड अधिकारी द्वितीय मनोज कुमार एंव अवर अभिंयता शिवम कुमार शर्मा ने विजलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप से विद्युत उपकेंद्र रामलीला फीडर से पोषित क्षेत्र गाड़ीपुरा में मॉर्निंग रेड की। रेड के दौरान सात उपभोक्ताओं के विरुद्ध द्वारा अपने परिसर पर अतिरिक्त केबिल, केबिल बाइपास व बिना संयोजन के विद्युत चोरी की जा रही थी। उपरोक्त सभी की मौके पर विडियोग्राफी कर धारा 135 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
विद्युत विभाग अधिकारियों ने मॉर्निंग रेड कर पकड़ी बिजली चोरी

