जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट के एक डंपर को सीज किया गया, जबकि रॉन्ग साइड में चल रहे दो डंपरों का चालान किया गया।
इसके अलावा रॉन्ग साइड में चल रहे एक ट्रैक्टर को भी सीज किया गया तथा दो अन्य ट्रैक्टरों का चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।इस दौरान उपनिरीक्षक यशवीर तोमर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन, डंपर-ट्रैक्टर पर कार्रवाई

