वर्षा से गेहूं की फसल के नुकसान, चमक, गुणवत्ता का तत्काल करें आंकलन – कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर 08 अप्रैल 2026/ समर्थन मूल्य पर गेंहू उपर्जन के संबंध में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि हाल ही में हुई वर्षा के कारण गेहूं की फसल के नुकसान का तत्काल आंकलन किया जाए। साथ ही यह भी देखा जाए कि गेहूं की चमक एवं उनकी गुणवत्ता पर कितना असर पड़ा है। उन्होंने आंकलन कर रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम व अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री सी बी प्रसाद एवं खाद्य, सहकारिता, कृषि सहित अन्य संबधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि गेहूँ उपार्जन हेतु कृषकों द्वारा कराए गए पंजीयन के रकबा एवं फसल के सत्यापन कार्य तत्काल पूर्ण किए जाए। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि श्री आरबीएस जाटव को निर्देश दिए हैं कि हाल ही में हुई वर्षा के कारण गेहूं की फसल के नुकसान , गेहूं की चमक एवं गुणवत्ता आदि के आंकलन की कार्यवाही तत्काल की जाए। इसके साथ ही उपार्जन केन्द्रों पर केन्द्रवार नोडल अधिकारियों को नियुक्त किए जाने हेतु कर्मचारियों का चयन कर सूची उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत अद्ययनरत बीएससी (एजी) के छात्रों को उपार्जन केन्द्रों पर सर्वेयर बनाया जाए। जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केन्द्रों में जिन केन्द्रों को सस्थां मुख्यालय पर चिन्हित किया गया है उन केन्द्रों से समर्थन मूल्य पर खरीद गए गेहूँ के परिवहन हेतु लगाए जाने वाले वाहनों एवं भण्डार स्थल की दी जाए।
सभी उपार्जन केन्द्रों पर अनुमानित खरीदी का आंकलन कर उसी अनुपात में ट्रक एवं हम्मालों की व्यवस्था की जाए। उपार्जन केन्द्रों पर कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि यदि केन्द्र पर उपज नॉन एफएक्यू होने के कारण खरीदने योग्य नही है तो इसकी जानकारी सर्वेयर द्वारा ऑनलाईन दर्ज की जावेगी, इसके लिए सर्वेयर को प्रशिक्षित किया जाए। किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केन्द्रों पर शिकायत पंजी, दैनिक खरीदी रजिस्टर, कृषकों के लिए छाया, पानी आदि आवश्यक व्यवस्थाए की जाए। उपायुक्त सहकारिता को निर्देश दिए हैं कि सभी उपार्जन केन्द्रों की PCSAP पोर्टल पर एन्ट्री की जाए।
जिल के प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर कृषकों की सुविधा हेतु एन्ट्री और एग्जिट हेतु पृथक-पृथक गेट हो। अनुविभागीय अधिकारी / जिला प्रबंधक वेयरहाउसिंग को घाटीगांव, चीनोर, सुपावली, बेहट, उटीला क्षेत्र में शासकीय गोदाम के निर्माण हेतु भूमि का चयन एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया। किसानों को उपज विकय उपरांत बैंक खाते में प्राप्त होने वाली राशि के सफल भुगतान के संबंध में जिन 150 कृषकों के खातों में 1 रूपये की राशि का असफल भुगतान हुआ है उन्हें सूचित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। किसानों द्वारा लिए गए ऋण की ऑनलाईन एन्ट्री की जाए। शासन की मंशा अनुसार उपार्जन में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए।

फसलों के नुकसान के आंकलन में जुटा राजस्व अमला

कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देश पर राजस्व विभाग का अमला जिले के गांवों में फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है। बुधवार को राजस्व विभाग के अमले ने ग्राम जनारपुरा, ग्राम डांग गुठीना, ग्राम रसीदपुर, बिजौली, सयावरी सहित कई गांवों का निरीक्षण किया।

Please follow and like us:
Pin Share