जिला अस्पताल ग्वालियर के ब्लड बैंक में कम्पोनेन्ट पिरपिरेशन व्यवस्था चालू

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के मार्गदर्शन से जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर के ब्लड बैंक ने एक और उपलब्धि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हासिल की है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव तथा सिविल सर्जन डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि ग्वालियर जिले में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रेफ्रिजेरेटेड सेंट्रीफ्यूज (Refrigerated Centrifuge) मशीन का उपयोग करके संपूर्ण रक्त (Whole Blood) से विभिन्न घटकों को करने की प्रक्रिया रविवार से चालू कर दी गई है उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया मुख्य रूप से 2-6°C या 22°C तापमान पर होती है।
🩸 मुख्य रक्त घटक (Blood Products)
PRBC (Packed Red Blood Cells – पैक्ड आरबीसी): यह लाल रक्त कोशिकाओं का सांद्रण है, जिसका उपयोग एनीमिया और थैलेसीमिया के मरीजों के लिए किया जाता है।
PRP (Platelet-Rich Plasma – प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा): यह प्लेटलेट्स से भरपूर प्लाज्मा है, जो प्लेटलेट्स की कमी को दूर करता है।
Platelets (Platelet Concentrate – प्लेटलेट सांद्रण): प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा से अलग करके, इसे मरीजों को चढ़ाया जाता है।
FFP (Fresh Frozen Plasma – फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा): यह रक्त के थक्के जमने वाले कारकों (Clotting factors) से भरपूर होता है।
Cryoprecipitate (क्रायोप्रेसिपिटेट): यह फाइब्रिनोजेन और फैक्टर VIII की उच्च सांद्रता वाला घटक है।
घटक तैयारी प्रक्रिया (Component Preparation Process)
रक्त संग्रह: 450 मिलीलीटर पूर्ण रक्त को क्वाड्रीपल (quadruple) बैग में एकत्र किया जाता है।
सेंट्रीफ्यूजेशन: ब्लड बैग्स को सेंट्रीफ्यूज मशीन में रखा जाता है।
अलगाव (Separation):
हल्का स्पिन (Light Spin): PRP और WBC को अलग करने के लिए।
भारी स्पिन (Heavy Spin): RBC, FFP और क्रायोप्रेसिपिटेट के लिए।
संग्रहण (Storage):
PRBC: 2-6°C पर।
FFP/Cryo: -20°C या उससे कम पर।

जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर में उक्त ब्लड की प्रक्रिया चालू होने से मरीजों को इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा, मरीजों को काफी लाभ होगा।

Please follow and like us:
Pin Share