प्रभारी मंत्री आज भिण्ड में कई कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

भिण्ड 05 अप्रैल 2026/पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग के मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 06 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय प्रवास पर भिण्ड जिले में कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग के मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 06 अप्रैल 2026 को प्रातः9.30 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः11 बजे भिण्ड आएंगे एवं गौरी रोड बिहारी गार्डन के सामने भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन एवं सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री दोपहर 1.30 बजे गौरी रोड बिहारी गार्डन के सामने से प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे क्षेत्रीय विधाायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पर पहुंचेगें। प्रभारी मंत्री दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे ग्राम पंचायत दबोहा जनपद पंचायत भिण्ड में अटल ग्राम सेवा सदन (ग्राम पंचायत भवन) दबोहा का लोकार्पण करेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री पटेल अपरान्ह 3.15 बजे ग्राम पंचायत दबोहा से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.35 बजे कार्यालय जनपद पंचायत मेहगांव, गोरमी तिराहे के पास अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) का भूमिपूजन करने के बाद सायं 4.40 बजे त्यागी बाग पचेरा रोड मेहगांव में श्री राकेश त्यागी जी के यहां श्रीमद भागवत कथा में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री सायं 5 बजे भागवत कथा से प्रस्थान कर सायं 5.10 बजे पुराना बस स्टेण्ड वार्ड क्र. 10 मेहगांव में श्रीमती आरती एवं श्री आकाश सिंह गुर्जर अध्यक्ष जिला पंचायत मुरैना जी की माता जी को श्रद्वांजलि अर्पित करने के बाद सायं 5.20 बजे ग्वलियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share