इटावा-प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे महिला थाना प्रभारी निर्मला कुमारी के निर्देशन मे उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह के नेतृत्व मे महिलाओं के मिशन शक्ति फेज-5.0 चरण द्वितीय के तहत थाना कोतवाली व महिला थाना तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा काली वाहन मंदिर व भीड़ भाड़ वाले स्थानों में जाकर महिलाओं एवं बालक व बालिकाओं से मिलकर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर
पुलिस आपातकालीन सेवा 112,स्वास्थ्य सेवा 102,108,
वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,वीमेन हेल्पलाइन 181मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076,तथा साइबर क्राइम से बचने के उपाय जैसे किसी अंजान व्यक्ति को ओटीपी न देना तथा किसी अंजान लिंक को क्लिक न करना आदि के बारे में समझाया गया एवं जागरूक रहने के बारे में बताया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनानशा मुक्ति व भारत अभियान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि से अवगत कराया गया।मिशन शक्ति मोबाइल टीम मौजूद रही।
कालीवाहन मंदिर परिसर मे मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक दी जानकारी

