नारायन काॅलेज में हुआ गणित को रूचिकर बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

इटावा। नारायन काॅलेज ऑफ़ साइंस एण्ड आर्ट्स के टैगोर आडिटोरियम में जिला विज्ञान क्लाब द्वारा गणित को रूचिकर बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के गणित एवं भौतिक विषय के प्रवक्ताओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इं. हरि किशोर तिवारी अध्यक्ष उ.प्र. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं चेयरमैन नारायन ग्रुप, अतिथि डा. एनके शर्मा प्रवक्ता भौतिक विज्ञान चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, कानपुर, डा. मुकेश यादव ए.डी.आई.ओ.एस. जिला समन्वयक विज्ञान क्लब, डा. धर्मेन्द्र शर्मा प्रधानाचार्य नारायन काॅलेज, आशीष राजपूत प्रवक्ता इंजीनियरिंग काॅलेज, गुफरान अहमद प्रधानाचार्य इस्लामियां इण्टर काॅलेज, डा. शिवशंकर प्रधानाचार्य जिला पंचायत महाविद्यालय हैंवरा, डा. उमेश यादव प्रधानाचार्य चित्रगुप्त गुप्त इण्टर कालेज, ब्रजेश कुमार प्रधानाचार्य इंदिरा गांधी इण्टर काॅलेज सरैय्या एवं समस्त रिसोर्स पर्सन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके किया। कार्यक्रम समन्वायक डा. मुकेश यादव तथा डा. धर्मेन्द्र शर्मा ने समस्त अतिथियों को माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। डा. धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि गणित विषय को जीवन की गतिविधियों में शामिल करना चाहिए क्योंकि गणित विषय की महत्ता हर भौतिक वस्तु में है जिसे हम दिन-प्रतिदिन प्रयोग में लाते हैं तथा खगोल विषय में भी गणित का ही योगदान है। मुख्य अतिथि इंजी. हरि किशोर तिवारी ने कहा कि नारायन ग्रुप इंस्टीट्यूशंस शिक्षा में नवीन एवं समस्त आवश्यक सुविधाओं को छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रिसोर्स पर्सन कृष्ण गोपाल त्रिवेदी, राखी मित्तल, रिषभ त्रिवेदी, वीरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, अर्पित यादव एवं मधुकर उपाध्याय आदि ने टी.एल.एम. द्वारा गणित को अत्यंत मनोरंजक बनाकर प्रस्तुतियां दी। अंत में डा. मुकेश यादव कार्यक्रम समन्वयक ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रतिभागी छात्र छात्राओं एवं रिसोर्स पर्सन्स को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहन दलेला, सुमित यादव, प्रवीन शर्मा, फरीद खान, सीमा मिश्रा, रितु कनौजिया, निशा पाण्डे एवं स्कूल काॅर्डिनेटर उरूसा रिजवान का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:
Pin Share