इटावा। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कॉमर सियल प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जनपद के तीन प्रमुख बिजलीघरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर और इकदिल बिजलीघरों की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने यह परखा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर सही तरीके से लागू हो रही हैं या नहीं। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस, ओवरलोडिंग और उपभोक्ताओं को मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने ओटीएस (OTS) योजना की प्रगति की जानकारी ली और स्मार्ट मीटरों की स्थापना एवं उनके संचालन को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जहां भी खामियां हों, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए।उन्होंने खराब लाइनों की मरम्मत, ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि और बिजली चोरी पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।इस मौके पर अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सोनी, अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इटावा में प्रबंध निदेशक का औचक निरीक्षण, तीन बिजलीघरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

