कालीवाहन मंदिर के मेले में बिछड़े एक बच्ची को मिशन शक्ति’ टीम ने परिजनों के किया सुपुर्द

इटावा -शहर के प्रसिद्ध कालीवाहन मंदिर में दर्शन हेतु उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान 1 बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे महिला थाना प्रभारी निर्मला कुमारी के निर्देशन मे उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह के नेतृत्व मे मिशन शक्ति फेज 5.0’के तहत मुस्तैद मिशन शक्ति केन्द्र कोतवाली तथा शक्ति मोबाइल महिला थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपनों से बिछड़े लोगों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुँचाकर चेहरे पर मुस्कान वापस लौटाई गई।मिशन शक्ति टीम द्वारा सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चियों और महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने इटावा पुलिस, एसएसपी और मिशन शक्ति केन्द्र कोतवाली, शक्ति मोबाइल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई टीम उप निरक्षक बिजेंद्र बहादुर महिला आरक्षी नीलम शिलम और प्रीती मौर्य मौजूद रही।

Please follow and like us:
Pin Share